सरदारपुर – सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

सरदारपुर। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र से भारत आदिवासी पार्टी विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ जिला अस्पताल रतलाम में पदस्थ डॉक्टर द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को लेकर सोमवार को भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश सचिव राजेंद्र गामड़ के नेतृत्व में सरदारपुर में एसडीएम कार्यालय तहसीलदार मुकेश बामनिया को ज्ञपन सौपा गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि विधायक कमलेश्वर डोडिया के साथ दुर्व्यवहार करने वाले डॉक्टर के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने जान से मारने की धमकी देने, जाति सूचक गालियां देने, एवं झूमाझपटी करने संबंधित धाराएं बढाकर तत्काल गिरफ्तार करते हुए डॉक्टर को निलंबित कर सेवा समाप्त करने की कार्यवाही की जाए। अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी।

इस दौरान काना कटारे, राजू डामर, राकेश सिंगार, रामलाल मेडा, अनिल वसुनिया, देवानन्द खराड़ी, सार्थक भूरिया, संदीप भूरिया सहित अन्य समाजजन, कार्यकर्ता व जयस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!