सरदारपुर – तहसील के 339 परीक्षा केंद्रों पर नवभारत उल्लास साक्षरता परिक्षा हुई संपन्न, 6764 निरक्षरो ने दी परीक्षा

सरदारपुर। निरक्षरो को साक्षर बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा नवभारत साक्षरता कार्यक्रम बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। जिसमे मूलभूत साक्षारता और संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा सरदारपुर तहसील के 339 परीक्षा केन्द्रो पर रविवार को आयोजित हुई। जहां निरक्षरो ने साक्षर होने के लिए उत्साह और उल्लास से भाग लिया। ब्लाक समन्वयक भावसिह बघेल व संकुल सह समन्वयक गनसिह जामोद ने जानकारी देते हुए बताया कि सरदारपुर तहसील के 7684 निरक्षरो का पंजीयन हुआ था। सरदारपुर विकास खंड अंतर्गत 339 परीक्षा केन्द्र पर 6764 निरक्षर परीक्षा मे सम्मिलित हुए। परीक्षा को पास करने के लिए निरक्षरो मे उत्साह देखा गया।

इधर ब्लाक समन्वयक व संकुल समन्वयक ने नवभारत साक्षरता परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण कर निरक्षरो की परीक्षा का जायजा लेकर उनके उत्साह की प्रशंसा और परीक्षा के प्रति लगन पर संतोष व्यक्त किया।

50-50 अंक के तीन पेपर हल करने को दिए- निरक्षरो के प्रश्नपत्र मे हिन्दी पढ़ना, लिखना और गणित के सामान्य प्रश्न थे। सभी प्रश्नपत्र 50-50 अंक के निर्धारित थे। जिसमे सामान्य जोड़, घटाव, गुणा, भाग के अलावा हिन्दी पढ़ना, लिखना और शब्दो की पहचान करने जैसे प्रश्न पूछे गए थे।

यह परीक्षा 15 वर्ष से अधिक आयु वर्गों के असाक्षरों हेतु आयोजित की है, उक्त परीक्षा में जिला साक्षरता समन्वयक जगदाले द्वारा विकासखंड के विभिन्न केंद्रो का निरीक्षण किया गया। सरकार द्वारा यह योजना 2027 के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। इसमें उत्तीर्ण असाक्षरों को कक्षा तीसरी स्तर की अंक सूची प्रदाय की जाएगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लेड़गांव में तहसील स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह संपन्न : सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा- पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक है

[the_ad id="80502"]

Related Post

लेड़गांव में तहसील स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह संपन्न : सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा- पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक है

Read More »

सरदारपुर विधानसभा को मिली सड़क कनेक्टिविटी की सौगात: 4 ग्रामीण सड़कों को स्वीकृति, टेंडर प्रक्रिया शुरू, विधायक ग्रेवाल ने कहा- प्रत्येक गांव और मजरे-टोले तक पक्की सड़क पहुंचाना प्राथमिकता

Read More »
error: Content is protected !!