सरदारपुर – सब जेल सरदारपुर में विधिक सहायता शिविर का आयोजन हुआ आयोजन

सरदारपुर। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण धार प्रदीप कुमार सोनी ओर सिमोन सुलिया जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा सब जेल सरदारपुर का निरीक्षण किया गया।

सब जेल सरदारपुर में निरूद्ध समस्त बंदियों हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया एवं समस्त बंदियों को विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। एवं स्वास्थ्य, भोजन, रहने की व्यवस्था एवं वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के संबंध में के बारे में जानकारी ली गई।

सजायाप्ता बंदियों के अपील संबंधी जानकारी ली गई जमानत होने के बाद भी यदि जमानतदार के अभाव में जेल में निरूद्ध बंदियों एवं जुर्माने के अभाव में सजा भुगत रहे कैदियों की जानकारी ली गई। वही बंदियों के केस से संबंधित समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही निराकरण कर सुझाव दिये गये।बाद सम्पूर्ण जेल का निरीक्षण किया गया। शिविर एवं निरीक्षण के दौरान जेल पर नाथुलाल जाटव मुख्य प्रहरी एवं सियाराम लिमनपुरे वारंट शाखा प्रभारी तकनिकी सहायक दुर्गाशकर मरोला आदि उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर विधानसभा को मिली सड़क कनेक्टिविटी की सौगात: 4 ग्रामीण सड़कों को स्वीकृति, टेंडर प्रक्रिया शुरू, विधायक ग्रेवाल ने कहा- प्रत्येक गांव और मजरे-टोले तक पक्की सड़क पहुंचाना प्राथमिकता

Read More »
error: Content is protected !!