सरदारपुर – खेल परिसर मैदान पर ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न

सरदारपुर। खेल परिसर मैदान सरदारपुर पर एक माह का ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। खेल और युवा कल्याण समन्वयक सुनीता भाबर ने बताया कि संचनालय खेल और युवा कल्याण भोपाल के निर्देश पर तथा खेल युवा कल्याण कार्यालय धार व खेल अधिकारी राजेश शाक्य के मार्गदर्शन में खेल परिसर मैदान सरदारपुर पर ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 28 अप्रैल से 28 मई तक किया गया।

जिसमे क्षेत्र के अनेक खिलाड़ियों को राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी चेतना मारू द्वारा प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान फुटबॉल प्रशिक्षक शैलेंद्र पाल, खेलो इंडिया फुटबॉल प्रशिक्षक चंचल खराडी सहित अन्य मौजूद रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लेड़गांव में तहसील स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह संपन्न : सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा- पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक है

[the_ad id="80502"]

Related Post

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

Read More »
error: Content is protected !!