राजगढ़ – धुलेट में सड़क हादसे के बाद विधायक, टीआई व नेशनल हाइवे के इंजीनियर पहुंचे मौके पर, हादसे रोकने के लिए क्रॉसिंग देने का लिया निर्णय

राजगढ़। इंदौर- अहमदाबाद फोरलेन स्थित ग्राम धुलेट में बस स्टैंड पर बुधवार को तेज गति से आ रही कार ने दो बाइक पर सवार चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई थी। तथा तीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने फोर लाइन पर चक्का जाम कर रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की थी।

जिसके बाद गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल, राजगढ़ थाना टीआई दीपक सिंह चौहान,एनएचआई कंसल्टेंसी इंजीनियर एच के मिश्रा ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। इसके बाद निर्णय लिया कि धुलेट बस स्टैंड के पश्चिम की ओर दत्तिगाव तरफ़ जहां सर्विस रोड खत्म होता है वहां क्रॉसिंग दिया जाएगा।

एनएचआई के इंजीनियर एच के मिश्रा ने बताया कि मेडियन ओपन कर क्रॉसिंग दिया जाएगा जिससे दुर्घटना पर अंकुश लग जाएगा। इस दौरान मुन्नालाल मारु, उपसरपंच हेमराज हामड, भेरूलाल सेप्टा, हरि भायल, रामेश्वर चौधरी, पारस सिंदडा, पवन कर्मा, विष्णु चौधरी, लक्ष्मण मंडवाल, नरेंद्र परवार, अमित हामड सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लेड़गांव में तहसील स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह संपन्न : सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा- पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक है

[the_ad id="80502"]

Related Post

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

Read More »
error: Content is protected !!