राजगढ़ – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विभिन्न सुविधाओं व नवीन भवन में स्वास्थ्य केंद्र शिफ्ट करने हेतु पर ‘ज्ञापन रैली’ सोमवार को

राजगढ़। राजगढ़ नगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दयनीय स्थिति और नवीन भवन में उसके स्थानांतरण की मांग को लेकर सोमवार, 09 जून 2025 को एक विशाल ‘ज्ञापन रैली’ का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली दोपहर 3:30 बजे मैन चौपाटी से आरंभ होकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजगढ़ पहुंचेगी।

नगर के नागरिकों का कहना है कि वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन अत्यंत जीर्ण-शीर्ण है, जहाँ सुविधाओं, स्वच्छता, और 24 घंटे डॉक्टरों की उपलब्धता का अभाव है। समीप स्थित तैयार नवीन भवन में स्वास्थ्य केंद्र को तत्काल स्थानांतरित किया जाए और सभी आवश्यक सुविधाओं को बहाल किया जाए। इसको लेकर ज्ञापन सोपगे।

राजगढ़ नगर नागरिक मंच और नगर के समस्त नागरिकों ने इस रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

Read More »

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!