सरदारपुर – अंचल में प्री-मानसून बारिश की हुई शुरुआत, हवा-आंधी से कई पेड़ हुए धराशायी, विद्युत व्यवस्था भी हुई बाधित

सरदारपुर। मानसून के आगमन मे भले ही अभी देर हो लेकिन शुक्रवार को सरदारपुर तहसील क्षेत्र मे प्री-मानसून की बारिश से ने जमकर तबाही मचा दी। शुक्रवार दोपहर मे करीब 3 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और बादलो की गड़गड़ाहट एवं बिजली चमकने के साथ हवा आंधी का दौर आरंभ हुआ कुछ देर बाद हवा के साथ तेज बारिश हुई।

हवा-आंधी से जहा पेड एंव विद्युत पोल गिर गये वही कुछ स्थानो पर विद्युत ट्रांसफार्मर भी गिर गए। कई स्थानो पर तो सडको पर पेड़ गिरने से यातायात भी अवरुद्ध रहा तथा बिजली व्यवस्था भी बाधित हुई। हालांकि तेज बारिश के बाद खेत भी पानी से लबरेज हो गए।

प्री-मानसून की तेज बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल गए तथा किसान खरीफ की फसल की बोवनी कार्य मे जुट चुके है। किसानों ने बताया की यदि खेतों में पर्याप्त नमी होगी तो आने वाले एक दो दिनो में बोवनी कार्य आरंभ हो जाएगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लेड़गांव में तहसील स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह संपन्न : सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा- पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक है

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में संकुल स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में न्यू टैलेंट स्कूल के विद्यार्थियों का दबदबा : जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुए चयनि, भाषण प्रतियोगिता में ध्वजा सिंह रही प्रथम

Read More »

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

Read More »
error: Content is protected !!