सरदारपुर – राजोद में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्‍कर, युवक व युवती की हुई दर्दनाक मौत, युवती का पैर 50 फीट दूर मिला, जांच में जुटी पुलिस

सरदारपुर। ग्राम राजोद में कल देर रात भीषण सड़क हादसे में युवक व युवती की मौत हो गई हैं, सगाई के बाद देर रात दोनों ही बाइक से घुमने के लिए गए थे। जहां से लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर में आने से दोनों की मौत हो गई। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची व मृतकों के शवों को शासकीय अस्पताल भेजा गया, शनिवार सुबह जब पीएम के लिए डॉक्टर पहुंचे तो युवती का एक पैर शव के साथ नहीं थे।

ऐसे में सूचना के बाद राजोद पुलिस टीम पुन घटनास्थल पर पहुंची व पैर की तलाश शुरु की गई तो युवती का पैर गौशाला की दीवार के पास पडा हुआ मिला।

जानकारी के अनुसार राजोद थाना अंतर्गत नगर से 2 किलोमीटर दूर सरदारपुर रोड पर स्थित गौशाला के सामने हादसा हुआ है। बाइक क्रमांक एमपी-11 एमए-7500 पर सवार लखन पिता शांतिलाल धाकड़ मंगेतर अनिता पिता प्रकाश के साथ घुमने के लिए बाहर गई थी, जहां से लौटते समय गौशाला के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक सवार युवक युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वही इस भीषण टक्कर में युवती का पेर शरीर से कट कर करीब 50 फीट दूर सड़क किनारे गौशाला की बाउंड्री वाल के अंदर जा गिरा।

उक्त हादसे की जैसे ही पुलिस और स्थानीय लोगों को जानकारी मिली वे मौके पर पहुंचे और दोनों ही शवों को पोस्टमार्टम हेतु प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद सरदारपुर भिजवाया , वही सुबह सुबह क्षेत्रीय लोग और पुलिस पुनः घटनास्थल पर जांच पड़ताल के लिए पहुंचे तो युवती का कटा हुआ पेर 50 फिट दूर गौशाला के अंदर पड़ा मिला, जिसे देखने वाले सन्न रह गए, इस घटना के बाद अब राजोद थाना पुलिस विभिन्न एंगल के अनुसार जांच पड़ताल में जुट गई है।

थाना प्रभारी हीरुसिंह रावत के अनुसार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्‍कर मारी हैं, जिसमें दो लोगों की मौत हुई है। वाहन की तलाश की जा रही है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

Read More »

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!