राजगढ़। उत्तराखंड में यात्रियों से भरी ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरने से राजगढ़ निवासी विशाल सोनी की मौत, पत्नी लापता, बेटा घायल। इधर घटना की जानकारी लगते ही राजगढ नगर में शोकं छाया।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में 18 से अधिक यात्रियों से भरी ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरी। हादसे में राजगढ़ निवासी विशाल पिता चांदमल सोनी 42 वर्ष की मौत होना बताया जा रहा है। वही उनकी पत्नी गौरी सोनी 41 का नाम लापता होने वालों की सूची में हैं। वही करीब 10 वर्षीय बेटा पार्थ सोनी घायल बताया गया हैं।
बताया जा रहा है कि राजगढ़ के वार्ड क्रमांक 10 वीर सावरकर मार्ग निवासी विशाल सोनी अपनी पत्नी व बेटे के साथ अपने ससुराल राजस्थान गए थे। वहां से सुसराल पक्ष के साथ तीथ यात्रा पर गए थे। केदारनाथ के दर्शन करने के बाद बद्रीनाथ धाम जाते समय हादसा होना बताया जा रहा है। मृतक राजगढ़ निवासी विशाल सोनी सोने-चांदी के व्यापारी थे तथा राजगढ़ में मैन चौपाटी पर इनकी दुकान थी। विशाल की पत्नी गौरी सोनी सहित अन्य लापता लोगो की तलाश हेतु एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्चिंग कर रही है।
सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में राजगढ़ निवासी विशाल सोनी की मौत हुई है तथा उनके बेटा घायल है। उनकी पत्नी की तलाश जारी हैं।