सरदारपुर – विधायक ग्रेवाल का दिल्ली मे गुजराती श्वेतांबर जैन संघ ने किया बहुमान, साध्वी भगवंतो को अटल टनल से पैदल विहार की अनुमति में की थी मदद

सरदारपुर। दिल्ली मे 29 जून 2025 को परम पूज्य साध्वी श्रुतदर्शना म.सा. का चातुर्मास मंगल प्रवेश हुआ जिसमे सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल विशेष अतिथि के रूप मे उपस्थित हुए। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने साध्वी भगवंतो का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान दिल्ली गुजराती श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ एवं दिल्ली गुजराती कुंथुनाथ ट्रस्ट द्वारा विधायक प्रताप ग्रेवाल का बहुमान किया गया। विधायक प्रताप ग्रेवाल का यह बहुमान साध्वी निधी दर्शना श्रीजी, साध्वी हीर दर्शना श्रीजी के हिमाचल प्रदेश मे पैदल विहार के दौरान 9 किलीमीटर लंबी अटल टनल रोहतंग मे प्रशासन से पैदल विहार की अनुमति दिलाने एवं सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षाकर्मी भी उपलब्ध करवाने पर किया गया। साध्वी भगवंतो के पैदल विहार के दौरान प्रशासन द्वारा साध्वी भगवंतो को पैदल विहार की अनुमति प्रदान नही की गई थी।

जिससे साध्वी भगवंतो द्वारा 4 घण्टे तक विहार नही किया गया जिसकी सूचना जैन समाजजनो के माध्यम से विधायक प्रताप ग्रेवाल को मिली और विधायक ग्रेवाल द्वारा लाहौल डीसी से चर्चा कर पैदल विहार की अनुमति हेतु आग्रह किया जिस पर लाहौल डीसी द्वारा विधायक ग्रेवाल के आग्रह पर पैदल विहार की विशेष अनुमति प्रदान की थी। विधायक प्रताप ग्रेवाल के साथ चातुर्मास मंगल प्रवेश में राजगढ़ के समाजसेवी मनीष चाॅईस जैन भी उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!