सरदारपुर – खाद की उपलब्धता के लिए विधायक ग्रेवाल ने कृषि मंत्री एवं प्रमुख सचिव को लिखा पत्र, कहा – किसानो को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करवाए सरकार

सरदारपुर। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा प्रदेश के कृषि कल्याण मंत्री एंदलसिंह कंसाना एवं प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर खरीफ की फसल हेतु सरदारपुर तहसील मे किसानो को पर्याप्त मात्रा मे खाद उपलब्ध करवाने की मांग रखी।

पत्र में विधायक ने बताया कि वर्तमान मे खरीफ की फसल का दौर चल रहा है किसानो द्वारा सोयाबीन सहित अन्य फसलो की बुवाई कर दी है सहकारी साख संस्था से केवल दर्ज खातेदारो को ही खाद मिलता है वह भी समय पर नही मिल रहा है। तहसील के एकमात्र मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित भण्डारण केन्द्र राजगढ़ पर कई दिनो तक खाद उपलब्ध नही रहता है वही निजी दुकानो पर शासन के कठोर नियम होने से किसानो को खाद आसानी से नही मिल रहा है। किसानो द्वारा नगर वितरण केन्द्र की संख्या मे वृध्दि करने की मांग की जा रही है जो कि वाजिब भी है।

इसलिए किसानो के हित मे खरीफ की फसल हेतु सरदारपुर तहसील की सहकारी साख संस्था एवं नगद वितरण केन्द्र राजगढ पर पर्याप्त मात्रा मे खाद उपलब्ध करवाने एवं वृहद क्षैत्र होने से नगद वितरण केन्द्र मे वृध्दि की जाए ताकि किसानो को आसानी से खाद मिल सके और परेशानियो का सामना नही करना पडे। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!