रिंगनोद – आदिम जाति सेवा समिति की वार्षिक साधारण सभा की बैठक हुई संपन्न, संस्था व किसानों के हित में लिए गए विभिन्न निर्णय

रिंगनोद। आदिम जाति सेवा समिति रिंगनोद की वार्षिक साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कालू सिंह गणावा ने की। वही भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष जैन और पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन चोयल अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं मां सरस्वती का पूजन व दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष जैन ने सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वही पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन चोयल ने सभी किसानों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

बैठक में मौजूद विभिन्न गांवो के किसानों के समक्ष संस्था का 2024-25 का वार्षिक पत्रक का वाचन संस्था के प्रभारी प्रबंधक संतोष मोलावा द्वारा किया गया। जिसके बाद समिति का गत वर्ष का वार्षिक विवरण, गत वर्ष का अनुमानित बजट और उसके हिसाब से किए गए व्यय का विवरण दिया गया। साथ ही आगामी वर्ष 2025-26 के लिए अनुमानित बजट सभी की सहमति से बनाया गया। बैठक में संस्था के हित में विभिन्न निर्णय भी लिए गए। बैठक में संस्था के वरिष्ठ नंदकिशोर सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष रमेश, शैतानसिंह मावी सहित संस्था के सदस्य व कर्मचारी सहित किसान मौजूद रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!