रिंगनोद – भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल ने ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

रिंगनोद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा द्वारा “सेवा पखवाड़ा” के तहत मनाया जा रहा हैं। इसी के तहत रिंगनोद में भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति एवं बहनों को अतिथियों ने संबोधित करते हुए नारी स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण के महत्व पर संबोधित कर जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष जैन, भाजपा जिला मंत्री जमुना भूरिया, स्वास्थ्य शिविर संयोजक ईश्वर मिस्त्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन चोयल, राजेश लछेटा, वरिष्ठ चिकित्सक शिवम जांगड़े, डॉ. राहुल हामड़, नेत्र चिकित्सा सहायक सतीश पाराशर, सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश मौर्य, मुन्नालाल भायल, कमलेश निनामा, डॉ लक्ष्मण गवरी, नारायण ठाकुर प्रतीक पाटीदार, लक्ष्मण राठौड़, योगेश परिहार, सीताराम सोलंकी, राजू डामर, दशरथ चौहान एवं स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन ज्वाला सोलंकी नें किया व आभार स्वास्थ्य शिविर अभियान के सह संयोजक लक्ष्मण डामोर ने व्यक्त किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष जैन द्वारा अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में “नारी शक्ति” को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कह कि सरकार सदैव महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु संकल्पित है। उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी सुनील माहेश्वरी ने दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!