सरदारपुर – सगवाल में महात्मा गांधी की प्रतिमा का हुआ अनावरण, 5 युवाओं ने जॉइन की कांग्रेस, विधायक, जिलाध्यक्ष सहित अन्य हुए शामिल

सरदारपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर ग्राम सगवाल मे महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहित कामदार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी के आतिथ्य में हुआ।

ग्राम सगवाल पहुचने पर ग्रामीणो द्वारा विधायक ग्रेवाल सहित सभी अतिथियो का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ग्रेवाल ने कहा कि हमे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया, उनकी जयंती को अहिंसा दिवस के रूप मे मनाया जाता है सगवाल के लिए बडा गौरव का दिन है कि महात्मा गांधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम केशरपुरातेली के अर्जुन राठौड, संदीप चौधरी, कुंदन चौधरी, कुलदीप चौधरी, गोपाल राठौड ने भाजपा की जनता विरोधी नीतियो के कारण भाजपा छोडकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, जिस पर विधायक ग्रेवाल, जिलाध्यक्ष जोशी ने पुष्पमालाओ से स्वागत कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई।

कार्यक्रम मे प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी सुरेन्द्रसिंह पटेल, नानुराम चौधरी, गोविन्द जोशी, सरपंच राजु मावी, अभय पाण्डर, सतपाल बरनाला, शैलेन्द्र चौहान, रामकरण पटेल, गोविन्द पाटीदार उटावदा, श्रीकांत पटेल, अमृत पाटीदार, पवन पाटीदार, सचिन मोलवा आदि उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!