सरदारपुर – राजोद में शासकीय अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर पर खुद के निजी अस्पताल में उपचार करने का आरोप, ग्रामीणों ने सीबीएमओ को दिया आवेदन

सरदारपुर। राजोद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर द्वारा अवैध रूप से क्लिनिक संचालित करने को लेकर ग्रामीणों ने सरदारपुर में सीबीएमओ को शिकायती आवेदन दिया हैं। आवेदन में ग्रामीणों ने सरकारी अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर पर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया हैं।

ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजोद में पदस्थ डॉक्ट अनिल भंवर सरकारी अस्पताल के सामने एक बिल्डिंग किराए पर लेकर वहां निजी अस्पताल खोलकर वहां पर सरकारी हॉस्पिटल के कर्मचारियों को लगा रखा हैं तथा सरकारी अस्पताल में उपचार करवाने वाले मरीजों को इसी निजी अस्पताल में पैसे लेकर उनका उपचार करते हैं। ग्रामीणों द्वारा आवेदन के माध्यम से डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान ग्रामीण प्रकाश, हुसैन, मुकेश, विनोद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर विधानसभा को मिली सड़क कनेक्टिविटी की सौगात: 4 ग्रामीण सड़कों को स्वीकृति, टेंडर प्रक्रिया शुरू, विधायक ग्रेवाल ने कहा- प्रत्येक गांव और मजरे-टोले तक पक्की सड़क पहुंचाना प्राथमिकता

Read More »
error: Content is protected !!