राजगढ़ – भानगढ़ मे निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मंडल पथ संचलन, मुख्य वक्ता पाटीदार ने कहा- संघ की शाखा से होता है व्यक्ति का निर्माण

राजगढ़। ग्राम भानगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भानगढ़ मंडल का पथ संचलन रविवार को निकला। जिसमें घोष वादन के साथ स्वयंसेवक कदमताल करते हुए निकले। पथ संचलन का गांव में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पथ संचलन में भानगढ़ क्षेत्र के गांवो से बडी संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए।

संचलन से पहले भानगढ़ की शासकीय स्कूल परिसर में स्वयंसेवको का एकत्रीकरण हुआ। यहां ध्वज प्रणाम, एकल गीत, अमृत वचन व सामुहिक गीत के बाद मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद संघ के जिला समरसता प्रमुख धर्मेंद्र पाटीदार ने स्वयंसेवको के समक्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ की शाखा के माध्यम से ही व्यक्ति का निर्माण होता है। संघ का स्वयंसेवक विभिन्न अनुसांगिक संगठनों के माध्यम से समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं।

मुख्य वक्ता पाटीदार ने स्वयंसेवको से संघ के पंच परिवर्तन कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य व स्वदेशी आधारित जीवन शैली को अपनाने का आव्हान किया। इस दौरान गांव के वरिष्ठ कैलाश डीडवानिया, खंड कार्यवाह दीवानसिंह मकवाना व मंडल कार्यवाह देवीलाल कुमावत भी मंचासिन रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!