सरदारपुर। एसडीएम कार्यालय के सभा कक्ष में शुक्रवार को एसआईआर को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। एसडीएम सलोनी अग्रवाल व तहसीलदार मुकेश बामनिया ने जन-प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के बारे में विस्तार से जन-प्रतिनिधियों को बीएलओ के साथ मिलकर सहयोग करने की अपील की गई।
बैठक में एसडीएम ने कहा कि व्यक्ति जो मृत हो चुके हैं उनके नाम हटाना, स्थाई रूप से निवास बदलने वालों का नाम हटाना, किसी भी मतदाता का दो स्थानों पर पंजीकरण ना हो उसे निरस्त करना आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आपके द्वारा बनाए गए बीएलओ हमारे द्वारा नियुक्त बीएलए के साथ मिलकर इस कार्य को सम्पन्न करेंगे।यह कार्य 4 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा। बीएलओ घर-घर जाकर सभी मतदाताओं को इस कार्य में जोड़ेगा अगर मतदाता एक बार नहीं मिलता है तो बीएलओ उसे मतदाता को कम से कम चार बार संपर्क कर उक्त जानकारी संकलित करेगा।
इस दौरान निर्वाचन प्रभारी हेमंत राठौड़, अश्विनी दीक्षित, गोविंद पाटीदार, भाजपा नेता अखिलेश यादव, सरदारपुर नगर परिषद उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, विष्णु चौधरी अरविंद चौधरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, गोविंद चौधरी, प्रवीण कटरा सहित अन्य मौजूद रहे।


















