राजगढ़ – दत्तीगांव व कुशलपुरा में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक का मंडल पथ संचलन

राजगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त दत्तीगांव व कुशलपुरा मंडल का पथ संचलन निकला। दोनों ही स्थानों पर निकले पथ संचलन में क्षेत्र के विभिन्न गांवो से स्वयंसेवक संघ की गणवेश में शामिल होकर कदमताल करते हुए निकले। इस दौरान जगह-जगह स्वयंसेवकों के स्वागत किया गया।

दत्तीगांव में शासकीय स्कूल परिसर में स्वयं सेवकों का एकत्रीकरण हुआ। यहां मुख्य वक्ता के रूप में संघ के जिला मुख्य मार्ग प्रमुख परसराम कुमावत के साथ की क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम चौधरी व मंडल प्रमुख मुन्नालाल पंचोली मंचासिन रहें। वही ग्राम कुशलपुरा में हुए एकत्रीकरण में मुख्य वक्ता के रूप में संघ के खंड बौद्धिक शिक्षण प्रमुख अभिषेक पँवार के साथ ही मंडल कार्यवाह कालू बारिया मंचासिन रहे। दोनों ही साथनो पर ध्वज प्रणाम, एकलगीत, अमृत वचन व सामूहिक गीत के बाद बौद्धिक कार्यक्रम हुआ। जिसमें वक्ताओं ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए संघ के पंच परिवर्तन कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण व स्व आधारित जीवन शैली को अपनाने का आव्हान किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!