सरदारपुर – ग्राम जोलाना में स्वयंसेवको ने किए कदमताल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक का मंडल पथ संचलन निकला

सरदारपुर। ग्राम जोलाना में राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ का मंडल पथ संचलन निकला। जिसमें बड़ी संख्या में गनवेशधारी स्वयंसेवक देशभक्ति गीतों पर कदमताल करते हुए निकले। इस दौरान स्वयंसेवको का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

संचलन से पहले ग्राम जोलाना की शासकीय स्कूल परिसर में स्वयंसेवको का एकत्रीकरण हुआ। यहां ध्वज प्रणाम, एकल गीत, अमृत वचन व सामुहिक गीत के बाद बौद्धिक कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता संघ के विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख गणेश धाकड़ ने स्वयंसेवको से कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना असंगठित हिंदू समाज को संगठित करने के लिए 100 वर्ष पहले की गई थी। 100 वर्ष की यात्रा में संघ के सामने कई चुनौतियां भी आई लेकिन स्वयंसेवको के समपर्ण से संघ ने अपने 100 वर्ष की यात्रा पूर्ण की हैं। उन्होंने कहा कि संघ की शाखा से व्यक्ति निर्माण होता है ओर स्वयंसेवक विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवा के कार्य मे लगा हुआ है।

उन्होंने स्वयंसेवको से संघ के पंच परिवर्तन कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यवारण, नागरिक कर्तव्य तथा स्व आधारित जीवनशेली को अपनाने का आव्हान किया। इस दौरान गांव के वरिष्ठ नारायण पटेल व राजेंद्र सिंह राठौड़ भी मंचासिन रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!