सरदारपुर – ऑपरेशन मुस्कान के तहत मॉडल स्कूल में SDOP विश्वदिपसिंह परिहार ने विद्यार्थियों से किया संवाद, छात्राओं से कहा- जिसकी भी नीयत खराब लगे, उसकी शिकायत जरूर करें

सरदारपुर। सरदारपुर की शासकीय मॉडल स्कूल में सोमवार को ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें विभिन्न जानकारियां प्रदान की। इस दौरान सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार, सरदारपुर थाना प्रभारी रोहित कछावा व स्कूल प्राचार्य कामेश सतपुड़ा मंचासिन रहें।

ऑपरेशन मुस्कान के बारे में जानकारी देते हुए एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न जानकारियां देते हुए छात्राओं से कहा कि आपके प्रति जिसकी भी नियत खराब लगे उसकी शिकायत पुलिस से जरूर करे 18 वर्ष से कम उम्र में आपकी शादी ना हो इसलिए किसी के भी झांसे में ना आए। बेड टच करने वालो के खिलाफ जरूर बोले ताकि उस पर कड़ी कार्यवाही की जा सकें। एसडीओपी परिहार ने उपस्थित छात्रों से कहा कि लड़कियों के प्रति कोई गंदी बात या गलत हरकत करें तो उसे जरूर टोके क्योकि लड़कियों की रक्षा आपका फर्ज बनता हैं। उन्होंने कहा कि हमने बेटी की पेटी विद्यालयों सहित कई जगह पर लगाई हे। यदि कोई आपको परेशान कर रहा हे तो आप उसमें शिकायत लिखकर डाल दे उस पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। एसडीओपी ने कहा आप लोगों की चुप्पी ओर खामोशी शरारती तत्वों के हौसले बढ़ाती है।

वही थाना प्रभारी रोहित कछावा ने छात्र-छात्राओं को ऑपरेशन मुस्कान, डायल 112, साइबर सुरक्षा सहित विभिन्न जानकारियां देते हुए कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर हैं, किसी भी ज्यादती को बर्दाश्त ना करें। वही प्राचार्य कामेश सतपुड़ा ने छात्र-छात्राओं से कहा कि पुलिस अधिकारियों ने जो भी जानकारियां आपको प्रदान की हैं उनका अनुसरण जरूर करें तथा अपने परिवार को भी इस बारे में बताए। इस दौरान स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

Read More »

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!