राजगढ़। इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर राजगढ़ में नरखेड़ा चौकड़ी के समीप एक ट्राला अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। हादसे में वाहन चालक गंभीर घायल हुआ था। जिसे अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पीथमपुर से गुजरात की ओर लोहे की प्लेटे भरकर जा रहा हैं। ट्राला क्रमांक आरजे 39 जीए 7165 राजगढ़ में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर नरखेड़ा चौकड़ी के समीप अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। राहगीरों ने वाहन चालक को वाहन में से निकालकर गंभीर हालत में उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर भेजा।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृतल घोषित कर दिया। सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर जितेंद्र कन्नौज ने बताया कि मृतक की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के सिंधरी निवासी अनिल पिता पुनाराम उम्र 35 के रूप में हुई हैं। मृतक के सिर में अत्यधिक चोट आई थी। इस कारण उसकी मौत हुई हैं।


















