सरदारपुर। मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार खेलो एमपी युथ गेम्स का आयोजन 28 खेलो में किया जाना है। यह प्रतियोगिता विकासखंड, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर खेले जाएंगे। जिसमे 21 खेल -एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, क्रिकेट, हॉकी, जुडो, कबड्डी, खो-खो, मलखंभ, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, टेबल टेंनिस, पिट्टू, रस्सा-कस्सी एवं शतरंज आदि शामिल है।
सरदारपुर विकासखंड में खेलो एम पी युथ गेम्स चयन स्पर्धा का आयोजन 14 जनवरी को सुबह 8.30 बजे सरदारपुर में खेल परिसर मैदान में किया जाएगा। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को ट्रायल के पूर्व रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है। बिना रजिस्ट्रेशन के ट्रायल नही लिया जाएगा। हर खेल में आयु सीमा प्रथक प्रथक खेल संघों द्वारा निर्धारित की गई है।
युवा समन्वयक सुनीता भाबर तथा खेलो इंडिया स्माल सेन्टर प्रशिक्षक चंचल खराड़ी एवं फुटबॉल प्रशिक्षक शैलेन्द्र पाल ने बताया कि सभी खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, मूलनिवासी, आधार कार्ड व फ़ोटो अनिवार्य रूप से ले कर उपस्थित हो तथा फुटबॉल खिलाड़ियों का CRS अनिवार्य है।


















