सरदारपुर – गोंविदपुरा और कटी घाटी में जंगली जानवर की मुवमेंट से किसानो में भय, वन विभाग ने पग मार्ग से की लक्कड़बग्घा की पुष्टि

सरदारपुर। सरदारपुर के गोविंदपुरा, रामदेव मंदिर,कटी घाटी और फोरलेन भोपावर रोड पर स्थित गौशाला के समीप खेतो मे पिछले तीन चार दिनो से अज्ञात जंगली जानवर के विचरण से किसानो मे दशहत है। किसान जहा इस जानवर को तेदुए बता रहे है तो वन विभाग ने पग मार्ग देख कर लकड़बग्घा की पुष्टि की है। हालांकी सुचना मिलते ही वन विभाग का अमला सक्रिय हो चुका है तथा मुवमेंट पर नजर रखे हुए है।

किसानो ने बताया की तीन दिन पहले उक्त स्थानो पर दो शावक देखो गये थे उसके बाद रात्रि मे शावक के साथ साथ दो बड़े जानवर भी दिखाई दिये जिससे लग रहा है की पुरा परिवार इसी क्षेत्र मे विचरण कर रहा है।

वन अमले ने गुरुवार को सर्चिग कर लकड़बग्घा को पकडने के लिये जाल भी फैलाया लेकिन सफलता नही मिली। वन विभाग के रेंजर शेलेन्द्र सोंलकी ने बताया की सुचना पर वन विभाग की टीम ने सर्चिग की है पग मार्ग से पता चला है की लकड़बग्घा है। वही एक वीडियो भी मिला है जिसमे आवाज से लकड़बग्घा की पुष्टि हो रही है। फिर भी हमने एहितयात के तौर पर खेतो मे बनी छोटी छोटी झोपडिया से रात्रि मे किसानो को हटाकर उन्हे सुरक्षित स्थानो पर रहने की सलाह दी गए है। हमारी नजर लकड़बग्घा के हर मुववेंट पर है। जल्द ही उसे पकड लिया जायेगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर विधानसभा को मिली सड़क कनेक्टिविटी की सौगात: 4 ग्रामीण सड़कों को स्वीकृति, टेंडर प्रक्रिया शुरू, विधायक ग्रेवाल ने कहा- प्रत्येक गांव और मजरे-टोले तक पक्की सड़क पहुंचाना प्राथमिकता

Read More »
error: Content is protected !!