सरदारपुर – सब जेल का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय ने निरिक्षण किया, विधिक सहायता जागरूकता शिविर का भी हुआ आयोजन

सरदारपुर। शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय धार संजीव कुमार अग्रवाल एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण प्रदीप कुमार सोनी धार द्वारा सब जेल सरदारपुर का निरीक्षण किया गया। सब जेल सरदारपुर में निरूद्ध समस्त बंदियों हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन भी किया गया एवं समस्त बंदियों को विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई एवं उनके स्वास्थ्य, भोजन, रहने की व्यवस्था एवं वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के संबंध के बारे में जानकारी ली गई।

जमानती धाराओं में जमानत याचिका शीघ्र अधिवक्ता के द्वारा लगाने हेतु निर्देशीत किया गया एवं सजायाप्ता बंदियों के अपील संबंधी जानकारी ली गई। जमानत होने के बाद भी यदि जमानतदार के आभाव में जेल में निरूद्ध बंदियों एवं जुर्माने के आभाव में सजा भुगत रहे कैदियों की जानकारी ली गई एवं बंदियों के केस से संबंधित समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही निराकरण कर सुझाव दिये गये।

शिविर एवं निरीक्षण के दौरान सहायक जेल अधीक्षक संजय कुमार परमार, सोनिया भदोरिया वारंट शाखा प्रभारी, दुर्गाशंकर मरोला तकनिकी सहायक एवं ड्यूटीरत स्टॉफ उपस्थित था।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

सरदारपुर – विधायक ग्रेवाल ने ग्राम बोदली, हनुमंत्याकाग, कोठड़ाखुर्द, टांडाखेडा दसई के ग्रामीणो के साथ SDM को सौंपा आवेदन, कहा- ग्राम पंचायतो के पैसा एक्ट में पारित प्रस्ताव को अनदेखा न करे प्रशासन

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर – विधायक ग्रेवाल ने ग्राम बोदली, हनुमंत्याकाग, कोठड़ाखुर्द, टांडाखेडा दसई के ग्रामीणो के साथ SDM को सौंपा आवेदन, कहा- ग्राम पंचायतो के पैसा एक्ट में पारित प्रस्ताव को अनदेखा न करे प्रशासन

Read More »
error: Content is protected !!