सरदारपुर। इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर ग्राम भेरुचोकी के उंडेली फाटा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। यह घटना सोमवार-मंगलवार दरमियान रात की बताई जा रही हैं। पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही हैं।
सरदारपुर थाना पुलिस के अनुसार रात्रि में सूचना मिली थी कि भेरुचोकी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हुई है तथा क्षत -विक्षत हालत में महिला का शव पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा अज्ञात महिला के शव को लेकर सीविल अस्पताल सरदारपुर पहुंची तथा मंगलवार को महिला के शव का पीएम करवाया गया। फिलहाल महिला की शिनाख्त नही हो पाई है। मृतिका महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत होती हैं। पुलिस टीम महिला की शिनाख्त में जुटी हैं।



















