राजगढ़। भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसान मजदूर जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को राजगढ़ में बस स्टैंड पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया। धरने में क्षेत्र के कई किसान व यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
धरना प्रदर्शन का समापन नायब तहसीलदार केएस वास्केल को राष्ट्रपति पति के नाम ज्ञापन सौपने के पश्चात हुआ। भारतीय किसान यूनियन द्वारा सौपे गए ज्ञापन में बताया कि संपूर्ण भारत में एक देश में ही 3 प्रकार की शिक्षा गरीबों को हिंदी माध्यम, मिडिल क्लास को अंग्रेजी और धनवान परिवार के बच्चों को सीबीएसई शिक्षा दी जा रही है ये शिक्षा के क्षेत्र में आम जनता के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया है जो की अब बर्दास्त नहीं किया जायेगा। एक देश एक किताब एक समान शिक्षा प्रणालु लागू कर ये भेदभाव खत्म किया जाए।

इस प्रकार कि शिक्षा नितियों से गरीब मजदुर किसानों के पुत्र जो गरीब है उनके बच्चो के साथ भेदभाव किया जा रहा है। अगर शासन ये नही कर सकता तो जितने भी नेता और सरकारी अधिकारी कर्मचारी है सब के परिवार के लिए सरकारी शिक्षा और सरकारी अस्पताल में इलाज करवाना अनिवार्य किया जाए। इसी के साथ ही ज्ञापन में किसान व मजदूरों के हित मे कई मांगे रखी गई।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राकेश सोलंकी ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसान मजदूर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। जिंसके अंतर्गत धार जिले की 5 तहसील में शिक्षा, स्वास्थ्य व किसान हित के मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा जाएगा। उन्होंने कहा कि एक देश व तीन प्रकार की शिक्षा अब सहन नही की जाएगी। देश मे सभी वर्ग को एक समान शिक्षा मिलनी चाहिए। इस दौरान यूनियन कर पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।



















