गुमानपुरा के मवड़ी में महादेव जी मन्दिर पर श्री शिव चरित्र कथा का पंच दिवसीय महोत्सव 7 फरवरी से होगा शुरू, ध्वज स्थापना के साथ शुरू हुई तैयारियां

रिंगनोद। ग्राम पंचायत गुमानपुरा के मवड़ी में सिद्ध क्षेत्र सुरई माता स्थित महादेव जी मन्दिर पर श्री शिव चरित्र कथा का पंच दिवसीय महोत्सव 7 फरवरी से आयोजित होगा। आयोजन को लेकर रविवार को माताजी मंदिर राजगढ़ के ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज की निश्रा में कथा स्थल पर ध्वजा स्थापना की गई। इसके साथ ही पंच दिवसीय महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इस अवसर पर शास्त्री कृष्णा भारद्वाज, पुजारी रामदास बैरागी सहित आसपास के गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहें।

कलश यात्रा के साथ शुरू होगी कथा-
आयोजन समिति ने बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर श्री शिव चरित्र कथा का पंच दिवसीय महोत्सव 7 फरवरी से शुरू होकर 11 फरवरी तक चलेगा। वही शिवरात्रि के अवसर पर मेला भी लगेगा। पंच दिवसीय महोत्सव के दौरान प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज के मुखारविंद से कथा का वाचन होगा।

महोत्सव की शुरुआत 7 फरवरी को कलश यात्रा के साथ होगी। यात्रा गुमानपुरा स्थित श्री राम मंदिर से शुरू होकर कथा स्थल पर पहुँचेगी। वही 11 फरवरी को कथा विराम के साथ ही दोपहर 3 बजे से महाप्रसादी का आयोजन होगा। आयोजन ग्राम मवड़ी, गुमानपुरा, फुलझर, खलवा, पाटरुंडी व ढाकनबारी के ग्रामीणों के सहयोग से संपन्न होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!