राजगढ़ – कंजरोटा में अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को रौदा, बुजुर्ग की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, पुलिस की समझाइश पर माने

राजगढ़। राजगढ़-कुक्षी मार्ग स्थित ग्राम कंजरोटा में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाम मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था की मृतक का शव क्षत विक्षत हो गया। वही घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर चक्काजाम खुलवाया।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम ग्राम कंजरोटा निवासी 57 वर्षीय कोदर सिह पिता लूना वास्केल अपनी साइकिल से राजगढ़ एक दुकान पर चौकीदारी करने के लिए टिफिन लेकर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम कंजरोटा में एक तेज गति अज्ञात वाहन उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। जिससे बुजुर्ग कोदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग का क्षत विक्षत हालत में शव देखकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

वही उक्त घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने राजगढ़-कुक्षी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। लोगों का कहना था कि उक्त मार्ग से प्रतिदिन कई बेलगाम भारी वाहन गुजरते हैं। जिससे हादसों का अंदेशा बना रहता है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने समझाइश देकर चक्काजाम खुलवाया तथा शव को अस्पताल भिजवाया। डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चक्काजाम होने से मार्ग पर वाहनो की कतार लग गई।

राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हुई है। वाहन कि पहचान हेतु आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे है। ग्रामीणों ने मार्ग पर यातायात को लेकर कुछ सुझाव भी दिए है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!