राजगढ़ – करनावद में 15 वीं टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, कोकावत की टीम ने जीता फाइनल

राजगढ़। ग्राम करनावद में 11 स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में 15 वीं टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में धार व झाबुआ जिले के विभिन्न गांवो की टीमों ने सहभागिता की। वही प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कोकावत की टीम व मालवा इलेवन राजगढ़ के बीच हुआ।

रोमांचक मुकाबले में कोकावत की टीम ने विजेता रही तथा राजगढ़ इलेवन दूसरे स्थान पर रही। विजेता टीम को ग्राम पंचायत करनावद के सरपंच मोहन खपेड द्वारा 21 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया। वही उप विजेता टीम को ग्राम पंचायत भाटिया बयड़ी के सरपंच कमलसिंह भुरिया द्वारा 11 हजार 111 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।

साथ ही मेन ऑफ द सीरीज अंकुश को सरपंच भिलसिह द्वारा 2100 रुपये व मेन ऑफ द मैच जैकी को 500 रुपये का नगद पुरस्कार मुकेश गामड़ ने भेंट किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!