सरदारपुर में खेल परिसर मैदान पर संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन

सरदारपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को खेल परिसर मैदान पर विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में नगर से हिन्दू समाजजन शामिल हुए। आयोजन की शुरुआत भारत माता का पूजन कर किया।

कार्यक्रम में श्री 108 राम कृपाल दास जी महाराज राम पालकी धाम धार, श्री बजरंग दास जी राम पालकी धाम नालछा, मुख्य वक्ता संघ के जिला कार्यवाह तरुण राठौड़, मातृशक्ति वक्ता रागिनी यादव जिला विस्तारक अभाविप तथा हिन्दू सम्मेलन समिति के संयोजक धर्मेंद्र मंडलोई मंचासिन रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता तरुण राठौड़ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, नागरिक अनुशासन, स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन तथा पर्यावरण पर प्रकाश डाला।

वही मातृशक्ति वक्ता रागीजी यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत मे भारत माता की आरती के पश्चात समरसता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में हिंदु समाजजन शामिल हुए।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!