सरदारपुर – केशवी में हनुमान मंदिर में हुई चोरी के मामले में अमझेरा पुलिस को मिली सफलता, एक आरोपी गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी निरूद्ध

सरदारपुर। अमझेरा थाना क्षेत्र के ग्राम केशवी में हनुमान मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने मामले में 2 बाल अपचारियों को निरूद्ध किया।

अमझेरा थाना प्रभारी राजू मकवाना ने बताया कि घटना दिनांक 16-17 फरवरी की दरमियान रात ग्राम केशवी के हनुमान मंदिर से बदमाश हनुमानजी का चांदी का मुकुट चुराकर ले गए थे। मामले में मंदिर के पुजारी राहुल पिता श्यामसुंदर निवासी बस स्टैंड अमझेरा की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु एसपी मयंक अवस्थी व एएसपी पारुल बेलापुरकर के निर्देश पर तथा एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी धर्मेंद्र पिता गोविंद प्रजापत निवासी कुम्हार मोहल्ला ग्राम केशवी को गिरफ्तार किया गया तथा वारदात में शामिल 2 बाल अपचारियों को निरुद्ध किया है। पुलिस ने आरोपियों से हनुमानजी का मुकुट कीमत करीब 20 हजार रुपये का जप्त किया है। उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक रमेशचंद्र डामोर, प्रधान आरक्षक भावसिंह रावत व नरपत सिह ओहरिया की भूमिका रही है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!