रिंगनोद। आदिवासी परंपरा का प्रमुख उत्सव भगोरिया हाट सोमवार को गुमानपुरा में उमंग, उल्लास व पारंपरिक धुनों से सराबोर हो उठा। गुमानपुरा का भगोरिया क्षेत्र का इस वर्ष का अंतिम भगोरिया होने से ग्रामीण अंचलों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ग्रामीणों का भगोरिया में आना शुरू हुआ जो दोपहर बाद अपने चरम पर पहुंच गया। भगोरिया में क्षेत्र भर से 30 मांदल दल शामिल हुए। सभी मांदल दलों की दोपहर बाद गैर शुरू हुई।
मांदल की थाप पर पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी समाजजन जमकर नचाते झूमते हुए दिखाई दिए साथ ही जमकर कुर्राटीया। वही युवक-युवतियों ने अपने अंदाज में भगोरिया का लुत्फ उठाया। गुमानपुरा के भगोरिया में मिठाई, ठंडाई की दुकान के साथ ही पान की दुकानो पर भी जमकर खरीदी हुई। वही झूले-चकरी पर दोपहर बाद तक भीड़ देखी गई। भगोरिया में सरदारपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव, रिंगनोद चौकी प्रभारी जीएस भयडिया सहित पुलिस बल सुरक्षा के मद्देनजर तैनात रहा।

वही ग्राम पंचायत गुमानपुरा द्वारा पंचायत भवन पर सभी मांदल दल प्रमुखों का साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलामंत्री जमुना भुरिया, ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि पूनमचंद वास्केल, उप सरपंच मुकेश मेड़ा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि कमलसिंह मावी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लेखराज मोलवा, लालचंद भूरिया, अनिल पंचोली, धर्मेंद्र यादव, रामु भाबर रिंगनोद सहित अन्य मौजूद रहे।

विधायक ग्रेवाल भी हुए शामिल–
गुमानपुरा के भगोरिया में विधायक प्रताप ग्रेवाल ने शामिल होकर समाजजनों का उत्साह बढ़ाया। विधायक ग्रेवाल ने भगोरिया में शामिल मांदल दलों का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान पूर्व सरपंच भारतसिंह सिंगार, केकड़िया डामोर, धर्मेंद्रसिंह राठौर, गजराज भुरिया, शंकरदास बैरागी, अर्जुन गेहलोत, ऊँकार कटारा, राकेश मोलवा, वेरसिंह तड़वी, मुकेश मेड़ा, भूरालाल चौधरी, रतन पटेल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


















