राजगढ़ – शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, नगर परिषद एक स्थान पर ही सामूहिक रूप से मनाएगी रंगपंचमी का पर्व, महिला-पुरुषों के लिए रहेगी अलग- अलग व्यवस्था

राजगढ़। होली और चल रहे रमजान पर्व को लेकर सोमवार को नगर परिषद सभागृह में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी विश्वदीप परिहार, राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार, प्रभारी लेखा पाल रघुनाथ वसुनिया सहित नगर परिषद के पार्षदगण तथा नागरिक मौजूद रहे। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इस वर्ष नगर परिषद द्वारा गेर नहीं निकाली जाएगी। इसके स्थान पर रंगपंचमी का उत्सव एक ही स्थान पर सामूहिक रूप से मनाया जाएगा। नगर परिषद के उपाध्यक्ष दीपक जैन ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल के मार्गदर्शन में यह निर्णय लिया गया है कि रंगपंचमी पर नए बस स्टैंड परिसर में सामूहिक रूप से रंगपंचमी का पर्व मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में रंग और पानी दोनों का उपयोग किया जाएगा। नगरवासियों पर पानी की बोछार के लिए विशेष रूप से ड्रिप सिस्टम लगाया जाएगा, वहीं पानी के टैंकर भी उपलब्ध रहेंगे ताकि नागरिक उत्सव का भरपूर आनंद ले सकें। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचाव के लिए महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में स्थानीय नागरिकों ने आवारा मवेशियों तथा वाहनों में प्रेशर हॉर्न के उपयोग की समस्या भी उठाई।

इस पर एसडीओपी विश्वदीप परिहार एवं थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। पशुपालकों को समझाइश देने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की बात कही गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!