राजगढ़। नगर की संजय कॉलोनी निवासी 25 वर्षिय युवक अमित प्रजापत की सड़क हादसे के करीब 10 दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। 27 फरवरी को बदनावर के ग्राम लिलिखेड़ी में खरड़ीया फाटे पर सड़क हादसे में अमित घायल हो गए थे।
जानकरी के मुताबिक अमित पिता गंगाराम प्रजापत फोटोग्राफी का काम करता थे। वे 27 फरवरी को इसी सिलसिले में बदनावर जा रहे थे। इसी दौरान लिलिखेड़ी खरड़िया फाटा पर उनकी बाइक चार पहिया वाहन से टकरा गई थी। हादसे में घायल अमित को सिविल हॉस्पिटल बदनावर ले जाया गया था। लेकिन शरीर में अंदरूनी चोट होने से परिजन पहले उसे उपचार के लिए रतलाम ले गए।
यहां हालत में सुधार नही होने पर परिजन उन्हें अहमदाबाद उपचार हेतु ले गए। यहां रविवार शाम को उपचार के दौरान अमित की मृत्यु हो गई। सोमवार को माही नदी मुक्तिधाम पर युवक अमित प्रजापत का अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
मृतक अमित के मामा अशोक प्रजापत ने बताया कि अमित का परिवार साधारण परिवार है तथा मजदूरी करता है। अमित तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह फोटोग्राफी का काम करता था और इसी के चलते वह अपनी बाइक से बदनावर जा रहा था।


















