दसई। किसानो द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को आदिम जाति सेवा सहकारिता समिति पर समिति प्रबंधक महेश शुक्ला को मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के सहकारी मंत्री विश्वास सारंग सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के नाम ज्ञापन सौपा गया। किसानों द्वारा सौपे गए ज्ञापन में बताया कि कृषक सेवा सहकारिता समितियों के ऋण भुगतान तिथि को 28 मार्च से बढाकर 30 अप्रैल की जाए।
साथ ही इस वर्ष गेंहू 2700 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर खरीदे जाए। किसानों ने कहा कि क्षेत्र में मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण फसलों के उत्पादक में कमी आई है। जिससे किसाो की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। किसानों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए गेंहू 2700 रुपये प्रति क्विंटल के मान से ही खरीदे जाए। इसके साथ ही ज्ञापन में किसान हितेषी विभिन्न मांगे रखी।
ज्ञापन का वाचन संतोष चौधरी ने किया। इस दौरान महेश पाटीदार, सुनिल पाटीदार, राहुल पाटीदार, विशाल पाटीदार, गोकुल पाटीदार, राजेश खडीवाला, सुरेश पाटीदार, कान्हा पाटीदार, पवन खडीवाला, गोकुल मेघजीवाला, कमलेश पोलवाला सहित अनेक किसान मौजूद रहें।


















