सरदारपुर – सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक ग्रेवाल को सौंपा ज्ञापन, विधायक ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

सरदारपुर। ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर मध्यप्रदेश की सरदारपुर इकाई के बैनर तले सरदारपुर विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) ने विधायक प्रताप ग्रेवाल को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में CHO ने बताया है वर्तमान में जो जनवरी 2026 से पी.बी.आई. लक्ष्य प्रदेश के सीएचओ को दिया गया हैं, वह लक्ष्य पूर्ण कर पाना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं है। ज्ञापन में मांग गई कि पीबीआई लक्ष्य में संसोधन कर जो चिकित्सकीय लक्ष्य अनुसार कार्य पूर्ण करने में सभंव हो ऐसा परिवर्तन किया जाये।

साथ ही वर्तमान में दूसरे अन्य राज्यो की तरह प्रदेश के सीएचओ के मासिक मानदेय में कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि को सम्मिलित कर मासिक मानदेय प्रदान किया जाए। जिससे की पीबीआई भुगतान में हो रही समस्या को समाप्त किया जा सके।
वही, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सीएचओ द्वारा दिए गए ज्ञापन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव को पत्र लिखकर शीघ्र ही सीएचओ की मांगो को पूर्ण करने की मांग रखी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर – विधायक ग्रेवाल ने ग्राम बोदली, हनुमंत्याकाग, कोठड़ाखुर्द, टांडाखेडा दसई के ग्रामीणो के साथ SDM को सौंपा आवेदन, कहा- ग्राम पंचायतो के पैसा एक्ट में पारित प्रस्ताव को अनदेखा न करे प्रशासन

Read More »
error: Content is protected !!