राजगढ़ – ​CMO ज्योति सुनारिया ने नगर का औचक निरीक्षण किया, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश, लापरवाही पर लगाई फटकार

​राजगढ़। नगर की स्वच्छता व्यवस्था एवं आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को सुदृढ़ करने और नागरिकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को सीएमओ ज्योति सुनारिया ने नगर के विभिन्न वार्डों और सार्वजनिक स्थलों का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ सुनारिया ने मुख्य मार्गों के साथ-साथ नगर की छोटी गलियों में जाकर कचरा संग्रहण और नालियों की सफाई की स्थिति को देखा। उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहन (कचरा गाड़ी) की समयबद्धता और कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जांच की।

सीएमओ के भ्रमण के दौरान कुछ स्थानों पर गंदगी पाए जाने पर उन्होंने संबंधित सफाई दरोगा को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ​नगर के किसी भी कोने में कचरे के ढेर नजर नहीं आने चाहिए तथा ​नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।

वही निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत की और उनकी स्वच्छता संबंधी समस्याओं को सुना। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कचरा सड़कों या नालियों में न फेंकें और नगर को स्वच्छ रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!