सरदारपुर – 21 आंगनवाडी भवनों की मिली सौगात, विधानसभा में प्रश्न लगाकर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने स्वीकृती की रखी थी मांग

सरदारपुर। विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासो से सरदारपुर के 21 आंगनवाडी केन्द्र के नवीन भवन निर्माण की सौगात मिली है जिसमे प्रत्येक नवीन भवन की लागत 11.32 लाख है और वर्तमान मे पहली किश्त के रूप मे 8.52 लाख रूपये की राशि प्रदान की गई है।

नवीन आंगनवाडी भवन मे नगरीय क्षैत्र मे निर्माण एजेन्सी नगर परिषद रहेगी और ग्रामीण क्षैत्र मे निर्माण एजेन्सी संबंधित ग्राम पंचायत रहेगी। सरदारपुर विधानसभा मे भवन विहीन आंगनवाडी भवन एवं जर्जर भवनो के स्थान पर नवीन भवन की स्वीकृती के लिए विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा फरवरी 2026 के विधानसभा सत्र मे प्रश्न लगाकर नवीन भवनो की स्वीकृती की मांग प्राथमिकता से उठाई थी एवं विधायक ग्रेवाल द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की सरदारपुर एकीकृत परियोजना क्रमांक-1 एवं क्रमांक-2 के माध्यम से जिला स्तर पर आंगनवाडी भवन स्वीकृती हेतु अनुमोदन प्रस्ताव प्रेषित करवाया था जिसके परिणामस्वरूप सरदारपुर विधानसभा मे 21 आंगनवाडी केन्द्र के नवीन भवत की सौगात मिली है।

स्वीकृत नवीन भवन मे नगर परिषद् राजगढ अंतर्गत राजगढ केन्द्र क्र. 8 एवं वार्ड क्रमांक 7 शामिल है वही ग्रामीण क्षैत्र मे धुलियाखेडी, सोनगढ क्र. 2, भोपावर क्र. 2, बडोदिया क्र. 2, नयापुरा (भोपावर), चोटिया बालोद क्र. 4, सलवाखेडी, नाहरपुरा (लाबरिया), सातसुई-2, पसावदा-2, झाई, नयापुरा, रूपारेल-2, कुण्डालपाडा, राजोद क्र. 5, साजोद क्र. 1, नांदना क्र. 3, बडोदिया, राजपुरा क्र. 2 शामिल है। नवीन भवन निर्माण से बच्चो को पोषण और प्री-स्कुल शिक्षा के लिए एक सुरक्षित व स्वच्छ वातावरण मिलेगा। नवीन आंगनवाडी भवनो की स्वीकृती मिलने पर आंगनवाडी सेविकाओ और स्थानीय निवासियो मे हर्ष का माहौल व्याप्त है। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर – विधायक ग्रेवाल ने ग्राम बोदली, हनुमंत्याकाग, कोठड़ाखुर्द, टांडाखेडा दसई के ग्रामीणो के साथ SDM को सौंपा आवेदन, कहा- ग्राम पंचायतो के पैसा एक्ट में पारित प्रस्ताव को अनदेखा न करे प्रशासन

Read More »
error: Content is protected !!