राजगढ़ – भारतीय किसान यूनियन ने मंडी गेट पर तालाबंदी कर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल की शुरू, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

राजगढ़। किसानों के हितों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले पदाधिकारियों ने मंडी के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर अंकश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। हालांकि इस दौरान किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो, इसके लिए सब्जी मंडी गेट से प्रवेश चालू रखा गया और नीलामी प्रक्रिया भी जारी रही।

यूनियन के जिला अध्यक्ष राकेश सोलंकी ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की गई है। जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उनके समर्थन में संगठन के कार्यकर्ता भी धरने पर डटे रहे।

अनिश्चितकालीन हड़ताल की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार केएस वास्केल धरना स्थल पहुंचे और किसानों से चर्चा की। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। साथ ही धरना स्थल पर हमले की आशंका के चलते पुलिस बल उपलब्ध करवाने की मांग भी की गई।

गौरतलब है कि आंदोलन के तहत किसानों ने नीलामी शुरू होने से पहले ही मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी थी, लेकिन व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक गेट खुला रखा गया, जिससे नीलामी कार्य प्रभावित नहीं हुआ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!