सरदारपुर – शिक्षको ने टेट परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर रैली निकाली, एसडीएम कार्यालय पर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

सरदारपुर। शिक्षको की शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) को निरस्त करने व संसद मे अध्यादेश लाकर संशोधन करने की मांग को लेकर सरदारपुर मे शिक्षको ने रैली निकाली। इसमें शिक्षिक, शिक्षिकाओ ने बड़ी संख्या मे हिस्सा लिया।

दरअसल 1 सितम्बर 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय सुनाते हुए देशभर के 25 लाख से अधिक शिक्षको की शिक्षक पात्रता परीक्षा दो वर्ष मे अनिवार्य रूप से लेकर उत्तीर्ण करने का फैसला दिया था। इसके बाद से ही शिक्षको मे इस निर्णय को लेकर आक्रोश था। शिक्षको का कहना है कि हमारी सेवा को 20 से 30 वर्ष हो गए है। जब हम सेवा मे आए थे तब शासन द्वारा निर्धारित अर्हता पूर्ण कर नियुक्ति हुई थी।अब 30 वर्ष बाद 50 से 55 वर्ष की आयु मे हमारी परीक्षा लेना हमारा घोर अपमान है।

संयुक्त शिक्षक मोर्चा के नेताओ ने शिक्षको की सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह काला कानून है‌। जिसे हम पर जबरन थोपा जा रहा है। शिक्षक परीक्षा से नही डरता है लेकिन समाज मे और हमारे पढ़ाए हुए व वर्तमान मे पढ़ रहे विद्यार्थियो के बीच हमे अपमानित किया जा रहा है‌।सरकार इस कानून मे संशोधन कर शिक्षको के लिए बनाए गए इस कानून मे संशोधन कर शिक्षको को टेट परीक्षा से मुक्त करे। अन्यथा भोपाल मे बड़ा आन्दोलन किया जाएगा।शिक्षको ने मांग की है कि मध्यप्रदेश शासन इस मामले मे सुप्रीम कोर्ट मे तत्काल रिव्यू पीटीशन दायर करे। वही लोक शिक्षण व जनजातीय कार्य विभाग भोपाल द्वारा टेट परीक्षा आयोजित करने के आदेश को निरस्त करे।

शनिवार को शिक्षक रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां तहसीलदार मुकेश बामनिया को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की गई कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) का काला कानून वापस लिया जाए और इसमे संशोधन कर शिक्षको को टेट परीक्षा के अपमान से मुक्त किया जाए।


इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा के इस अवसर पर सुनिल संचेती, शिरीष कुरैशी, गौरव निगवाल, अनोखीलाल चौधरी, राजपाल सिंह राठौर, मनीष चौबे, हरीश मारु , महेश पाटीदार, भोपाल सिंह चौहान, देवेश चंदेल, कुंदन मारु, नवीन तिवारी, आश्विन दीक्षित, अशोक बैरागी, अतीक कुरैशी, सादिक कुरैशी, बालूसिह पगीयार , गिरधारी भाभर, आशा वैष्णव, अनीता चौहान, दीपिका राठौर, शकुन्तला मेडा, मंजूबाला बैरागी, संजय ढाबे, बसंत पंचोली, भेरुलाल मारु, संजय पाटीदार, अनोखीलाल चौधरी, मनीष चौबे, कमला काग, संगीता परमार सहित बड़ी संख्या मे शिक्षक उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!