सरदारपुर। ग्राम चिचोड़िया में मंगलवार की दोपहर गोडाउन मे आग लगने से 2 गाय, 1 बछड़ा व टैक्टर ट्राली जलकर खाक हो गए। आग लगने से पूरे गांव मे अफरातफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चिचोड़िया मे शंकर मारु का घर है।इसी घर के पास इनका पक्का गोडाउन बना हुआ है। जिसमे 2 गाय, 1 बछड़ा व टैक्टर ट्राली सहित गेहूं का भूसा रखा हुआ था। मंगलवार की दोपहर लगभग 02:30 बजे इसी गोडाउन मे आग लग गई।कुछ देर तक किसी को इस आग के लगने की जानकारी नही लग पाई।लेकिन जब आग का विकराल रूप धुंए का गुब्बारा बनकर बाहर निकलना शुरू हुआ तो ग्रामीणो ने दोड़ भाग करते हुए आग को बुझाने का प्रयास किया। वही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। मगर ग्रामीणो व फायर ब्रिगेड दोनो ही इस विकराल आग पर काबू नही पा सके और देखते ही देखते सब कुछ स्वाहा हो गया। जब सब स्वाहा हो गया तो ग्रामीणजन ने गोडाउन के भीतर प्रवेश कर देखा तो 2 गाय, 1 बछड़ा व टैक्टर ट्राली सहित गेहूं के भूसे सहित सब कुछ जलकर खाक हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही सरदारपुर पुलिस थाना प्रभारी अनिल जाधव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना कर मौका पंचनामा बनाया। जाधव ने बताया कि अभी आग लगने के कोई स्पष्ट कारण ज्ञात नही हो सके है। जांच के बाद ही आग के कारणो का पता चल पाएगा।


















