राजगढ़ में इंदौर मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक पर कल शनिवार को होगा निःशुल्क सर्व रोग निदान महा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

राजगढ़। नगर के इंदौर मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक राजगढ़ पर शनिवार को निःशुल्क सर्व रोग निदान महा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। क्लिनिक के मुख्य समन्वयक एवं प्रबंधक डॉ. अनिलसिंह चौहान ने बताया कि दिनांक 18 अप्रैल शनिवार को अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल देवास एवं इंदौर मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक राजगढ़ के सहयोग से राजगढ़ में गुरु राजेन्द्र नगर स्थित इंदौर मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक पर निःशुल्क सर्व रोग निदान महा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। जिसमें ह्रदय रोग, न्युरोरोग विशेषज्ञ, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ, छाती एवं टीबी रोग विशेषज्ञ, सामान्य रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ सहित विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क परामर्श देने के साथ ही निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधाएं भी दी जाएगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!