दसई – पाटीदार समाज का 37 वां रात्रिकालीन सामुहिक विवाह आयोजन हुआ संपन्न, 34 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, हजारों समाजजन हुए शामिल

नरेंद्र पँवार @ दसई। मां उमिया पाटीदार समाज दसई के तत्वावधान में 29 अप्रैल को 37 वां रात्रिकालीन सामूहिक समारोह का आयोजन संपन्न हआ। ‎आयोजन की जिम्मेदारी पाटीदार समाज युवा संगठन के कार्यकर्ताओं के हाथों में थी। आयोजन में 34 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विवाह स्थल पर पाटीदार युवा संगठन की ओर से नयनाभिराम झांकीयो का प्रदर्शन किया। समिति ने बच्चों के मनोरंजन के लिए वैवाहीक परिसीमन में मिकी माउस की व्यवस्था भी की।

रात्रि कालीन विवाहिक आयोजन के लिए पाटीदार समाज के युवाओं की अलग-अलग संगठनों की टीम ने भोजन व्यवस्था टेंट व्यवस्था, जल व्यवस्था, लाइट व्यवस्था, माईक व्यवस्था, वाहन पार्किंग व्यवस्था आदि संभाल कर रखी थी। साथ ही सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की गई। वही दानदाताओं का सम्मान भी किया गया।


‎आयोजन में व्यवस्था देखने वाले पाटीदार समाज युवा संगठन के 29 अलग-अलग संगठनों की टीम के सदस्यों का स्वागत सामूहिक विवाह समिति एवं पाटीदार समाज पंच के वरिष्ठ लोगो एवं पदाधिकारियों द्वारा किया गया। सामूहिक विवाह समारोह में लगभग 20 हजार समाजजन शामिल हुए। समिति द्वारा गृहस्थी का सामान भेंट किया गया।आयोजन में सामूहिक सिचावनी भी की गई। सामूहिक सिचावनी से प्राप्त हुई राशि आयोजन में सम्मिलित 34 दुल्हनों में विभाजित कर प्रत्येक दुल्हन को समिति के सदस्यों दी गई।

विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा उपहार भी भेंट किए गए। पांडाल में स्वच्छता का ध्यान रखते हुए प्रत्येक मंडप पर समिति द्वारा कचरा पेटी लगाई गई। वही‎ ‎दसाई पत्रकार संघ द्वारा भी सभी जोड़ों को उपहार भेंट किए। इस दौरान अध्यक्ष नयन लववंशी, सुभाष मंडलेचा, रामकरण पटेल, नरेन्द्र पंवार, पिंटू मडलेचा , प्रतिक राठौर आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – सिर्वी समाज के 16वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 13 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में, अक्षय तृतीया पर भव्य आयोजन, केंद्रीय राज्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल, देशभर से जुटेंगे हजारों समाजजन

Read More »
error: Content is protected !!