सरदारपुर। स्टेट हाईवे 35 सरदारपुर -बदनावर मार्ग पर पिछले एक माह मे सडक के किनारे बिना अनुमति के की जा रही खुदाई पर अंकुश नही लग पा रहा है। एमपीआरडीसी विभाग के चेतावनी पत्र भी शायद बेअसर साबित हो रहे हैै। लाबरिया से लेकर राजोद तक पिछले एक माह मे तीन बार सड़क के साइड शोल्डर पर खुदाई कर दी गई वह भी विभाग की बिना अनुमति के। पहले पीएम मेगा पार्क के लिये डाली जा रही पाईप लाईन के लिये लाबरिया से लेकर भैसोला तक सड़क के साईड मे खुदाई की गई इसके बाद भारत नेट स्कीम के तहत कांटेक्टर ने केबल लाइन डालने के लिये संदला से लेकर राजोद तक सडक के शोल्डर पर ही खुदाई कर दी।
यही नही अब नल जल योजना के लिये रविवार को संदला गांव के समीप पाइप लाइन डालने के लिये फिर से खुदाई कर दी गई लेकिन इस खुदाई मे सड़क के साइड शोल्डर तो ठीक डामर रोड को भी नुकसान पहुॅचा दिया गया। इस संबध मे एमपीआरडीसी विभाग के अधिकारियों से चर्चा की गई तो उन्होने बताया के पीएम पार्क की पाईप लाईन के लिए एमपीआईडीसी को सड़क के साइड शोल्डर से दुर खुदाई की अनुमति दी गई है बाकी किसी को भी अनुमति नहीं दी गई।
खैर जो भी हो लेकिन इस तरह आये दिन इस स्टेट हाइवे के साइड शोल्डर पर बिना अनुमति के की जा रही खुदाई से बारिश के दिनो मे समस्या का सामना करना पडेगा क्योकी पाईप लाईन मे खुदाई के बाद बिना पानी के छिडकाव करे यु ही मटेरिया भरा जा रहा है इस पर रोलर भी नहीं चलाया जा रहा है। जिससे बारिश मे सड़क के धंसने का अंदेशा बना रहेगा।


















