दसाई – इंदौर-गोधरा रेल परियोजना पर ग्राम दसाई में रेलवे स्टेशन बनाने की मांग, केंद्रीय राज्यमंत्री ठाकुर को सौपा ज्ञापन

दसाई। इंदौर-गोधरा रेल परियोजना के अन्तर्गत धार से राजगढ़ के बीच ग्राम उंडेली व दसाई को क्रांस करके गुजरने वाली रेल लाईन पर दसाई में रेलवे स्टेशन बनाने की मांग को लेकर शहीद चन्द्रशेखर आजाद विकास समिति दसई व ग्रामीणो ने केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर को ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन में समिति ने बताया कि उंडेली मार्ग को क्रांस करके गुजरने वाले स्थान से दसाई की दुरी मात्र 12 किलोमीटर दुर है। दसाई के आसपास 60-70 गांव है जिनका आना-जाना दसाई में लगा रहता हैं। वही स्वास्थ्य के साथ-साथ शेक्षणिक सुविधओ के अलावा व्यापार की सुविधा के लिए क्षेत्र के लोग दसाई आते हैं। यदी दसाई में रेलवे स्टेशन बनता है तो कई लोगो को इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान नारायण मुकाति, नरेन्द्र पंवार, सुरेश पाटीदार, राजेश पाटीदार, कैलाश पाटीदार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ – पीएचई विभाग के कर्मचारियों को दूसरे विभागों में भेजने की तैयारी, मोहनखेड़ा में जिले के संयुक्त संगठन की बैठक में रणनीति तैयार, चरणबद्ध आंदोलन के साथ ही करेंगे प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!