राजगढ़ – मोहनखेड़ा में धार जिला कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ शुरू, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और विधायकों ने सिखाए चुनाव जीतने के फॉर्मूले

राजगढ़। धार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय बुनियादी एवं राजनीतिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ गुरुवार को मोहनखेड़ा में हुआ। शिविर में जिले के ब्लॉक, नगर एवं मंडलम अध्यक्षों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस सेवादल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजवंदन विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने किया ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय गीत, ध्वज गीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ।

वक्ताओं ने बताया कांग्रेस का इतिहास
प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ होने से पूर्व अतिथियों ने महात्मा गांधी, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं टंट्या मामा भील के चित्रों पर सूत की माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कमेटी धार की ओर से संगठन महामंत्री परितोष सिंह राठौर ने प्रशिक्षण देने आए सभी वरिष्ठ नेताओं एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने आए ब्लॉक, नगर एवं मंडलम अध्यक्षों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, अनुशासन और वैचारिक स्पष्टता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। शिविर के पहले दिन विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों एवं वरिष्ठ नेताओं ने विस्तृत प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी महेंद्र जोशी ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों तथा संगठनात्मक अनुशासन पर विस्तृत व्याख्यान दिया। प्रदेश प्रवक्ता आनंद जाट ने भारतीय संविधान, उसके मूल्यों एवं कांग्रेस की संवैधानिक प्रतिबद्धता पर प्रशिक्षण दिया। वही प्रदेश सह-प्रभारी प्रोमिल मित्रा ने आजादी के बाद भारत के निर्माण एवं विकास में कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान पर विस्तृत जानकारी दी।

नेता प्रतिपक्ष भी हुए शामिल
प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले ने संगठन को मजबूत बनाने, अनुशासन, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा भविष्य की संगठनात्मक रणनीति पर मार्गदर्शन दिया। इसके पश्चात प्रतिभागियों के लिए विशेष फीडबैक एवं संवाद सत्र आयोजित भी किया गया। शिविर में विशेष अतिथि एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यप्रणाली, विपक्ष की भूमिका, विधानसभा की शक्तियों तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। वही बदनावर विधायक भवर सिंह शेखावत और सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने भी कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और चुनाव जीतने के फार्मुले बताए। कार्यक्रम में जिला प्रभारी रघु परमार, प्रदेश सचिव सोहिल निसार, जिला प्रभारी राकेश अहीर , जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जितेंद्र जोशी सहित अन्य मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!