सरदारपुर – चुनार बांध की मरम्मत के लिए विधायक ग्रेवाल के प्रयासों से 81.49 लाख रुपये की राशि हुई स्वीकृति, ग्रामीणों में हर्ष

सरदारपुर। चुनार बांध क्षैत्र मे किसानो के लिए एक बडी राहत भरी खबर है। विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासो से चुनार बांध के लिए के सुधार मरम्मत कार्य के लिए विशेष मरम्मत अंतर्गत 81.49 लाख रूपये की राशि स्वीकृत हुई है।

विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा विगत 2 वर्ष से चुनार बांध की मरम्मत के लिए जिला कलेक्टर से लेकर उच्च स्तर पर पत्राचार किया था जिसके परिणामस्वरूप मरम्मत के लिए 81.49 लाख की राशि की प्रशासकीय स्वीकृती शासन स्तर से जारी हुई है। जिससे ग्राम पिपल्याभान, माछलिया, झाई, भमती, दुधीकांच, कुशलपुरा, लालपुरा, बर्डीपाडा, अम्बेडी, टिकमाझिरी, सुहाना, काकडपाडा, सरोदा के ग्रामीणो एवं किसानो मे हर्ष का माहौल है।

इस स्वीकृत राशि से चुनार बांध के क्षतिग्रस्त हिस्सो एवं बांध के गेट की विशेष मरम्मत की जाएगी जिससे पानी का रिसाव रोका जा सकेगा। बांध की मरम्मत होने से किसानो को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा जिस पर ग्राम पिपल्याभान, माछलिया, झाई, भमती, दुधीकांच, कुशलपुरा, लालपुरा, बर्डीपाडा, अम्बेडी, टिकमाझिरी, सुहाना, काकडपाडा, सरोदा के ग्रामीणो एवं किसानो ने विधायक प्रताप ग्रेवाल का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!