राजगढ़। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजगढ़-पारा रोड स्थित प्रसिद्ध श्री भजनावत हनुमान मंदिर परिसर में इंडियन वूमेन्स क्लब द्वारा एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे रोपे। क्लब की अध्यक्ष अलका जैन के नेतृत्व में उपस्थित सभी सदस्यों ने केवल पौधे लगाने का ही काम नहीं किया, बल्कि उनकी नियमित देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उठाने का भी सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अलका जैन ने कहा कि आज हमने मिट्टी में बीज नही, भविष्य बोया हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।
इस पौधारोपण अभियान में इंडियन वूमेन्स क्लब की पूरी टीम ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान रागिनी, हबीबा, सीमा, रचना, विजया, टीना, जूली, मोनिका, रितिका, दिव्या, चिंकी, अनामिका और संगीता पाठक सहित क्लब की कई अन्य सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहीं। सभी सदस्यों ने समाज को यह संदेश दिया कि प्रकृति की रक्षा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।


















