दसाई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के उतराखंड के दौरान के बाद दलित समाज के साथ हुए कथित भेदभाव व शुद्धिकरण की घटना की निष्पक्ष जांच एंव दोषियों पर कानूनी कार्रवाही तथा राहुल गांधी के विरुद्व दर्ज कथित झूठे मुकदमे को तत्काल वापस लिये जाने को लेकर मंगलवार को काग्रेस द्वारा राष्ट्रपति के नाम अनिल बघेल नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया।
कांग्रेस ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि मल्लिकार्जुन खडगे के उतराखंड में हुई घटना की जांच कर जिम्मेंदार सभी व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाही की जाए। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी द्वारा दलित समाज के नेता मल्लिकार्जुन खडगे के सम्मान एंव न्याय के लिए आवाज उठाने के बाद उतराखंड सरकार द्वारा उनके विरुद्व दर्ज किए गए झूठे एंव राजनीतिक द्वेष से प्रेरित मुकदमें को त्तकाल वापस किया जाए।
ज्ञापन का वाचन अमृत पाटीदार ने किया। इस दौरान जिला कांग्रेस महासचिव बद्रीलाल डूंगाजीवाला, ब्लाक अध्यक्ष रविन्द्र पाटीदार, अनिल पाटीदार, ईशवरलाल पाटीदार, शान्तिलाल पाटीदार, मनोज पाटीदार, दिनेश पाटीदार, पंकज पाटीदार, पप्पु कटारा, नारायण पाटीदार, महादेव पाटीदार, कृष्णपालसिह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।



















