राजगढ़। नगर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब राजगढ़ द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में रोटरी क्लब के अध्यक्ष मोहन पाटीदार, सचिव प्रकाश वर्फा, डॉ. अभय तातेड़, हुसैन अली बोहरा एवं डॉ. दिनेश सतपुड़ा ने संस्था के सेवानिवृत्त शिक्षक जानकी लाल माहेश्वरी, प्रभारी प्राचार्य नारायण काग, नगेंद्र ठाकुर, मुकेश भायल, मनीष चौबे, श्रीमती चौबे तथा नरेंद्र वर्फा सहित सभी शिक्षकों का सम्मान किया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मोहन पाटीदार एवं सचिव प्रकाश वर्फा ने बताया कि क्लब द्वारा पूर्व में भी विद्यालय को स्मार्ट टीवी भेंट की गई थी, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब लगातार विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में स्मार्ट टीवी व अन्य संसाधन उपलब्ध कराकर विद्यालयों को उन्नत बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।



















